फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंगः हर सूरत में हारेगा कोरोना, मस्जिद में नहीं घरों में करें इबादत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शुक्रवार को डीएम और एसएसपी ने कोतवाली परिसर में मस्जिदों के इमाम और मदरसों के मौलवी-मौलानाओं के साथ लॉकडाउन की गाइडलाइन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उन्होंने बाहर पहुंचने वाले लोगों के बारे में समय रहते सूचनाएं देने पर जोर दिया। साथ ही यह भी कहा कि घरों में बैठकर इबादत करते रहे तो कोरोना हर सूरत में हारेगा।
विज्ञापन

डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी दोपहर में कोतवाली पहुंचे। मस्जिदों के इमामों, मौलाना और मौलवियों समेत उनके समुदाय के प्रमुख व्यक्तियों के साथ बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सामूहिक कोशिश ही सफल रहेगी। लॉकडाउन के नियमों को पालन करते हुए घरों में बैठकर इबादत करते समय एक-दूसरे से फासला बनाए रखा जाए। कहा कि बाहर फंसे कुछ लोग अभी भी घरों को लौट रहे हैं लेकिन संक्रमण रोकने के लिए ऐसे लोगों का चेकअप होना जरूरी है। बिना किसी रुकावट के संबंधित अफसरों या फिर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देकर बाहर से आने वाले लोगों का चेकअप कराया जाए। ऐसा करने से हरेक व्यक्ति सुरक्षित रहेगा। डीएम और एसएसपी ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया। साथ ही नगर में चल रहे सैनिटाइजेशन का निरीक्षण किया। बैठक में एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, सीओ सर्वेंद्र कुमार, ईओ डॉ. धीरेंद्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर के अलावा पालिका कर्मी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें