फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों की मदद को बढ़े हाथ, छह दर्जन परिवारों को बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लॉकडाउन के बीच असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए लोग बढ़ चढ़कर आगे आ रहे हैं। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शुक्रवार को भी स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से जरूरतमंदों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को मास्क भी बांटे गए। आने वाले दिनों में भी मदद का यह सिलसिला जारी रहेगा ताकि जरूरतमंदों को जरूरी सामान की कमी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन

कोरोना के संकट के कारण चल रहे लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो रोज कमाते खाते हैं। मजदूरी न मिलने के कारण ऐसे परिवारों के सामने न केवल रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है बल्कि रोजमर्रा के सामान की भी कमी होने लगी है। हालांकि जिला प्रशासन ऐसे लोगों की लगातार मदद कर रहा है, इसके साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन भी ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आया है। स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऐसे जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। शुक्रवार को बदायू यूथ व सद्भावना फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर जालंधरी सराय में खाद्यान्न सामग्री व मास्क का वितरण किया गया। लगभग छह दर्जन परिवारों को राहत सामग्री के पैकेट दिए गए। बदायूं यूथ के अध्यक्ष जिया अंसारी ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। इस मौके पर डॉ. चांद, मोहम्मद अनवर, अनस, महेंद्र पाल सिंह, सितार, खालिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें