फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने बिसौली के दो गांवों में लाउडस्पीकर से लगवाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार सुबह ग्राम संग्रामपुर और लक्ष्मीपुर में जाकर लाउडस्पीकर से एनाउंस करके दूसरे राज्यों से लौटे लोगों से सामने आने को कहा। इस दौरान करीब डेढ़ सौ लोग सामने आए, जिन्हें 14 दिनों तक घर के अंदर रहने को कहा गया है। किसी तरह की कोई तकलीफ होने पर पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर और लक्ष्मीपुर के हजारों लोग दिल्ली व मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाकर नौकरी या मजदूरी करते हैं। कोरोना के चलते समूचे देश में लॉकडाउन है। इससे बाहर काम करने वाले तमाम लोग अपने घर लौट आए हैं। इनके लौटने का सिलसिला 20 मार्च से शुरू हो गया था। दो गांवों में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बाहर से लौटने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने होने पर पुलिस, प्रशासन में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह बिसौली एसडीएम सीपी सरोज, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर, इंस्पेक्टर पंकज लवानिया, आसफपुर सीएसी प्रभारी डॉ. नवनीत टीम के साथ ग्राम लक्ष्मीपुर और संग्रामपुर जा पहुंचे। एसडीएम ने लाउडस्पीकर से दोनों गांवों में एनाउंस कराया। एनाउंस में बाहर से आए लोगों से सामने आकर चेकअप कराने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि जो लोग सामने नहीं आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर बाहर से लौटे लोगों ने घरों से निकलकर अपना चेकअप कराया। बाहर से आए लोगों में ग्राम लक्ष्मीपुर के 80 और संग्रामपुर के 70 लोग शामिल हैं। उन सभी को14 दिन तक अपने घरों में रहने को कहा गया है। टीम में डॉ. नवनीत, डॉ. रोहित, गौरव निषाद, इरम, जमाल आदि रहे।
संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर में एलाउंस करके बाहर से आए लोगों की जांच कराई गई। फिलहाल किसी में कोरोना वाइरस के लक्षण नहीं पाए गए। इसके बाद कोई कोरोना वाइरस से संक्रमित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। - राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ बिसौली
विज्ञापन

संग्रामपुर और लक्ष्मीपुर गांव में लगभग डेढ़ सौ लोग बाहर से आए है। उन्हें चिह्नित करके सभी को 14 दिन तक अपने घर में रहने को कहा गया है। अगर उन्हें सर्दी, बुखार खांसी होता है तो बताएं। उन्हें दवा दी जाएगी। उनका चेकअप कराया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. नवनीत, सीएसी प्रभारी आसफपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें