फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल बना ‘कोविड-19’ अस्पताल, गंभीर मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना वायरस को लेकर डीएम कुमार प्रशांत ने आखिरकार यह तय कर ही दिया कि अब संदिग्ध मरीजों के अलावा पॉजिटिव मरीज भी जिला अस्पताल में भर्ती किये जाएंगे। हालत बिगड़ने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए चार वेंटिलेटर ऑर्डर किये गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर डीएम कुमार प्रशांत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिला अस्पताल के सीएमएस, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ बैठक की। अब तक जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज भर्ती हो रहे थे, लेकिन यह तय नहीं हो पाया था कि वायरस के पॉजिटिव मरीज कहां रखे जाएंगे। शनिवार दोपहर इस बात को लेकर चर्चा की गई। सभी अस्पतालों में व्यवस्थाओं पर चर्चा के बाद यह तय हुआ कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल की अपेक्षा अच्छी व्यवस्थाएं हैं। इससे राजकीय मेडिकल कॉलेज को ही लेवल टू और थ्री बनाया जाएगा। यहां वेंटिलेटर की व्यवस्था की जाएगी। डीएम के आदेश पर चार वेंटिलेटर भी ऑर्डर कर दिए गए हैं। जो जल्द ही राजकीय मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध हो जाएंगे। जबकि जिला अस्पताल लेवल वन रहेगा। यहां संदिग्ध मरीज लाए जाएंगे और भर्ती करने की व्यवस्था रहेगी। यह मरीज जिस वार्ड में भर्ती रहेंगे, उसे बिल्कुल अलग कर दिया जाएगा और बैरिकेडिंग कराई जाएगी।
नजदीकी वार्डों से हटाए जाएंगे मरीज
जिला अस्पताल में कोरोना वार्ड बनाए गए हैं। अब तक पेइंग और ईएनटी वार्ड को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। इसके नजदीक में जो भी वार्ड हैं, उन्हें खाली करा दिया जाएगा। उन्हें दूसरे वार्डों शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में संदिग्ध और पॉजिटिव मरीज भर्ती होंगे। अगर उनकी हालत बिगड़ती है तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर की व्यवस्था की जा रही है। चार वेंटिलेटर ऑर्डर किये गए हैं। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें