उझानी। एक युवक ने बीमार होने पर अपने ससुर और दो सालियों को भूखे प्यासे घर से निकाल दिया। दामाद को ग्रामीण को कोरोना से ग्रसित होने का डर था।
बिनावर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक ग्रामीण की बड़ी बेटी की शादी उझानी में हुई है। कुछ दिन पहले ग्रामीण अपनी दो बेटियों के साथ दामाद के घर चले गए, जिसके बाद से वहीं रह रहे थे। दो दिन पहले उनकी तबियत खराब हो गई। रविवार को उनकी सांस फूलने लग गई। उनकी हालात देखकर दामाद ने ग्रामीण और उनकी दोनों बेटियों को भूखे प्यासे घर से निकाल दिया। तीनो लोग स्टेशन पर भटक रहे थे। वहां मिले एक मददगार ने तीनों को खाना खिलाया। इसके बाद ग्रामीण बेटियों समेत पैदल अपने घर चले गए। ग्रामीणों का कहा है कि दामाद को ग्रामीण के कोरोना से ग्रसित होने का शक था। इसी कारण उन्हें घर से निकाल दिया गया। संवाद