बदायूं। कोरोना वायरस के चलते नगर पालिका के द्वारा शहर के मंडी समिति, नवादा तिराहा, लालपुल आदि जगहों पर पानी के टैंकर खड़े कराए गए हैं, ताकि शहर में जो भी लोग आएंगे, उनके हाथ धुलवाने के बाद में ही शहर में एंट्री दी जाएगी।
शहर नगर पालिका ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोमवार को कदम उठाया। उन्होंने शहर के गौरी शंकर मंदिर, नवादा तिराहा, दातागंज तिराहा, लालपुल तिराहा और पुलिस लाइन चौराहे पर टैंकर रखवाए हैं। साथ ही वहां पर साबुन भी रखवाया है। वहीं एक एक-एक कर्मचारी को तैनात भी किया गया है। जो वहां से निकलने वाले लोगों के हाथों साबुन से धुलवाएंगे। पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने पुलिस लाइन चौराहे पर पालिका की टीम के साथ में इसका उद्घाटन किया।