फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर जनप्रतिनिधियों को भी आने लगी कोरोना संक्रमितों की याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना संक्रमण को लेकर खराब हो रहे हालात के बीच आखिर अब जनप्रतिनिधि भी संक्रमितों का हाल जानने के साथ व्यवस्थाओं को परखने के लिए घरों से निकलने लगे हैं। बुधवार को शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा और संक्रमितों के तीमारदारों से बात की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर बिगड़ रहे हालातों के बीच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही की खबरें तो आ रही रही हैं। यहां अव्यवस्थाएं भी कम नहीं हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक को सैनिटाइजर मशीन खराब मिली। इसके साथ ही कोरोना हेल्प डेस्क भी भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह और सीएमएस डॉ. सीपी सिंह से वेंटीलेटर, ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता के बारे में बात की। विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने मेडिकल कॉलेज में सीडीओ डॉ. निशा अनंत, प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह, सीएमएस डॉ. सीपी सिंह समेत अधिकारियों के साथ बैठक भी की। शेखूपुर विधायक ने मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।
संकटकाल में जनप्रतिनिधियों की लगातार हो रही आलोचना
कोरोना संक्रमण दूसरी लहर के बीच जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक लोगों की मदद, बेहतर इलाज और सहायता के लिए कोई खास कदम नहीं उठाए गए हैं। इतना ही नहीं जनप्रतिनिधि व्यवस्थाओं को भी नहीं देख रहे। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की काफी आलोचना भी हो रही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों कोरोना संक्रमण को लेकर लोग माननीयों की भूमिका पर सवाल भी उठा रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी समेत अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर भी जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रभावी प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद निधि से खरीदी जाएं 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन
बदायूं। भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने डीएम को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर काफी लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसको देखते हुए उन्होंने अपनी निधि से 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन खरीदने की बात कही। कहा इन मशीनों का भुगतान उनकी निधि से किया जाएगा। मशीनों की खरीद के बाद में जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए उपलब्ध कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें