फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ठेका सफाई कर्मी हड़ताल पर, पीएफ व वेतन वृद्धि की मांग

Tue, 19 May 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। नगर पंचायत उसावां के ठेका सफाई कर्मचारी पीएफ और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मंगलवार से कामबंद हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक पीएफ का बकाया नहीं मिलता और वेतन नहीं बढ़ता, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे कर्मचारी पप्पू वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, रवित, टिंकू, कप्तान, रोहित, उमेश, रवि समेत सभी ठेका कर्मियों का आरोप है कि पिछले पांच सालों से उनका पीएफ जमा नहीं किया जा रहा है। पप्पू वाल्मीकि ने बताया कि पीएफ जमा कराने के लिए कई बार लिखित व मौखिक शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में काम बंद करना पड़ा। कर्मचारियों की मांग है कि पीएफ ऑनलाइन दिखे और वेतन बढ़ाया जाए। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का पक्ष जानने के लिए ईओ देवेन्द्र गौतम को दो बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का पीएफ उन्हीं के की ओर से शुरू कराया गया था। 2024-25 का पीएफ बकाया है, जिसके लिए ठेकेदार से कहा गया है। ठेकेदार बीमार है, जल्द ही पीएफ जमा करा दिया जाएगा। हड़ताल के चलते नगर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें