फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लगातार सात घंटे आफत की बारिश, सड़कों और घरों में भरा पानी

विज्ञापन
शहर के डीएम रोड पर बने अंडर पास में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मानसून की मेहरबानी अब आफत बनने लगी है। मंगलवार को सुबह पांच बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर 12 बजे बूंदी रुकी। बारिश धीमी थी लेकिन लगातार होने से घरों के गिरने का खतरा बढ़ गया। इससे सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। कार्यालयों और घरों में पानी भर गया। विज्ञानंद इंटर कॉलेज में घुटनों से अधिक तक पानी भर गया। इससे कार्यालय में रखे अभिलेख भीग गए। उसे बचाने के लिए शिक्षक और कर्मचारी दिनभर जूझते रहे।
विज्ञापन

छह सड़का से गांधी ग्राउंड की ओर जाने वाली सड़क पर पानी भर गया। छह सड़का से पनबड़िया मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क में गैस चूल्हा और धोबी की दुकानों में पानी भरा गया। इन लोगों ने दुकान के आगे करीब एक फिट की दीवार बना रखी थी फिर भी पानी भर गया। दोपहर को बारिश रुकी तो पानी बाहर फेंकते रहे। इसी मोहल्ले के कई घर में पानी भर गया। मूलचंद्र, शब्बीर ने बताया कि नगर पालिका की ओर से पानी निकास की व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
दातागंज तिराहा स्थित विज्ञानंद इंटर कॉलेज में पानी घुस जाने की वजह से परिसर तालाब में तब्दील हो गया। परिसर से लेकर ऑफिस व कक्षों में पानी भर गया। घुटनों से अधिक पानी भरने से कुर्सी, मेज, आलमारी और तमाम अभिलेख आदि भीग गए। कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार और खाद्य विभाग के दफ्तर के बाहर पानी भर गया। इससे कर्मचारी पानी से होकर कार्यालय तक पहुंचे। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 32.50 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन


30 घरों का रास्ता बंद
वजीरगंज। कस्बे की शिव धाम काॅलोनी में पानी भर गया। इससे करीब 30 परिवार का रास्ता बंद हो गया। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से इस काॅलोनी में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। ईओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि काॅलोनी की समस्या को दिखवाया जाएगा। लोगों की समस्या को जल्द ही दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद


कस्तूरबा विद्यालय में भरा पानी, छात्राएं कमरों में कैद
फैजगंज। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में तीन फिट तक पानी भर गया है। इससे आवास से बाहर नहीं निकल पाई। जिम्मेदारों की लापरवाही से छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है। स्कूल बनाते समय मानकों को अनदेखा कर नीचे में बना दिया गया था। संवाद
बच्चों ने लिया बारिश का आनंद
बदायूं। बिल्सी में बारिश होते समय बच्चे आनंद लेते दिखाई दिए। बच्चों ने बारिश में स्नान किया। साथ ही अवकाश में मौज मस्ती ली है। इन बच्चों की मस्ती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

शहर के डीएम रोड पर बने अंडर पास में भरा पानी। संवाद

शहर के डीएम रोड पर बने अंडर पास में भरा पानी। संवाद

शहर के डीएम रोड पर बने अंडर पास में भरा पानी। संवाद

शहर के डीएम रोड पर बने अंडर पास में भरा पानी। संवाद

शहर के डीएम रोड पर बने अंडर पास में भरा पानी। संवाद

शहर के डीएम रोड पर बने अंडर पास में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें