फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एमएफ हाईवे पर कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
घटना स्थल पर रोते  सतेंद्र यादव के बच्चे। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
उसावां। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। उसावां के अकबरपुर तिराहे पर वार्ड आठ के पास बाइक में हवा डलवाने के लिए सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान राजा नगला गांव निवासी सतेंद्र यादव (34) पुत्र ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई। शाम करीब साढ़े छह बजे सतेंद्र बाइक में हवा भरवाने के लिए हाईवे किनारे रुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर ने पहले एक वाहन में साइड मारी। फिर अनियंत्रित होकर बाइक सवार को रौंद दिया।
सतेंद्र कंटेनर के टायरों के बीच फंस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह टायरों में फंसे सतेंद्र के शव काे बाहर निकाला। इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर पड़े शव के अवशेष हटवाए। भीड़ को नियंत्रित कर फंसे दर्जनों वाहनों को निकलवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद चालक मौके पर कंटेनर छोड़कर भाग निकला। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।




हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
हादसे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। बड़ी संख्या में दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। भीड़ को देखते हुए वाहन वाले निकलने का प्रयास नहीं कर सके। बाद में पुलिस ने शव को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।



बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
सतेंद्र परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। सूचना मिलने पर उनकी पत्नी, दोनों बेटे निखिल व गोलू सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उनका रो-रोकर बुरा हाल था। तमाम लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

नायब तहसीलदार ने किया घटना का निरीक्षण

एमएफ हाईवे पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कंटेनर चालक व कंटेनर को कब्जे में लेकर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।


हादसे के बाद कंटेनर और चालक काे पकड़ लिया गया है। पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - राहुल पांडेय, सीओ दातागंज

घटना स्थल पर रोते  सतेंद्र यादव के बच्चे। संवाद- फोटो : Archive

घटना स्थल पर रोते  सतेंद्र यादव के बच्चे। संवाद- फोटो : Archive

घटना स्थल पर रोते  सतेंद्र यादव के बच्चे। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें