फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने बदायूं-बिजनौर हाईवे किया जाम

विज्ञापन
एलपीजी सिलेंडर के लिए परेशान उपभोक्ता हाइवे पर जाम लगाते हुए। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
बिल्सी। रविवार को खैरी रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर का वितरण न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने बदायूं-बिजनौर हाईवे पर जाम लगा दिया। अचानक लगे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि सिलिंडर के लिए उन्हें सुबह से ही लाइन में लगना पड़ रहा है, बावजूद इसके उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। बिल्सी निवासी नन्ही बेगम ने बताया कि वह सुबह छह बजे ही एजेंसी पर पहुंच गईं थीं। करीब साढ़े दस बजे तक भी सिलिंडर नहीं मिल पाया है। इससे नाराज होकर लोग एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया।
अधिवक्ता दुष्यंत पाठक ने बताया कि लंबे इंतजार और लगातार अनदेखी से उपभोक्ता परेशान हैं। इसके बाद सभी ने एक राय होकर हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसआई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और यातायात बहाल कराया। इसके बाद एजेंसी पर सिलिंडर का वितरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन

लेखपाल सूरज भारती ने भी पुष्टि की कि स्थिति अब सामान्य है। उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें