फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राशन मांगने पर उपभोक्ता को कमरे में बंदकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थानाक्षेत्र में 13 अगस्त को राशन मांगने के विरोध में एक उपभोक्ता को चार लोगों ने कमरे में बंदकर पीटा। इससे उसके कान में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने उसे अभियुक्तों से बंधनमुक्त कराया। उपभोक्ता की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार के पति, उसके बेटे समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव बक्सेना निवासी धनुषपाल ने पुलिस को बताया कि गांव में प्रियंका सिंह पत्नी मनवीर कोटेदार हैं। वह करीब एक सप्ताह पूर्व कोटे की दुकान पर राशन लेने गया था। जहां उसका अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया गया। कहा- भीड़ है, अगले दिन राशन मिलेगा। वह 13 अगस्त की सुबह दस बजे फिर राशन लेने पहुंच गया। जहां उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनानी चाही।
इस पर कोटेदार के पति मनवीर, उसके बेटे कुलदीप, नन्हें व मुनमुन ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि अभियुक्तों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला। अभियुक्तों की मारपीट में उनके कान में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने कोटेदार पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें