फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव खैरी में एक युवक ने दिल्ली से आकर सीधे अपने कमरे में जाकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार के लोगों ने शव का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सोनू सागर (20) पुत्र नैनसुख दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की शाम सोनू दिल्ली से लौटा था। घरवालों के मुताबिक, वह सीधे अपने कमरे में जाकर सो गया। शुक्रवार की दोपहर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा। देखते ही उनके होश उड़ गए। सोनू का शव फंदे पर लटका हुआ था। यह देख परिवार में कोहराम मच गया।
आनन-फानन में परिवार के लोगों ने शव नीचे उतरा और गांव की मरघट पर उसका अंंतिम संस्कार कर दिया। बताते हैं कि सोनू की दो माह बाद शादी होने वाली थी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में किसी तरह की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें