फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आपसी कलह में खाया जहरीला पदार्थ, ननद की मौत और भाभी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थानाक्षेत्र के एक गांव में ननद और भाभी ने आपसी कलह में शनिवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें ननद की मौत हो गई। जबकि भाभी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। परिवार के लोगों ने ननद का शव गांव में ही पुलिस को बिना सूचना दिए ही दफना दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भदसिया निवासी नसीमुद्दीन के बेटे नाजिर की शादी गांव की नईमुद्दीन ही बेटी तरन्नुम (28) से हुई थी। शादी के बाद से ही ननद नाजरा (18) और भाभी के बीच छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा होता था। कई बार घर के लोगों ने मध्यस्थता कराई, लेकिन बात नहीं बनी। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात ननद और भाभी में फिर से कलह हो गई। इसके बाद ननद ने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी तरह भाभी ने भी अपने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग क्षेत्र के अलापुर स्थित निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने ननद को मृत घोषित कर दिया। जबकि भाभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि इस तरह की सूचना थाने मेंं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें