फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाबालिग ने ट्रैक्टर में लगाया बैक गियर, दो लागे दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। नसरुल्लापुर गांव में स्टार्ट ट्रैक्टर में नाबालिग ने बैक गियर लगा दिया। इस वजह से ट्रैक्टर के पीछे खड़ी बुग्गी पलट गई और उसके नीचे एक युवक और किशोरी दब गए। राहगीरों उनको बाहर निकाला। परिजनों ने घायलों को सीएचसी उझानी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नसरुल्लापुर गांव के ओमपाल अपना ट्रैक्टर खेत पर ले जाने के लिए स्टार्ट किया। उसी दौरान घर पर कुछ सामान छूट गया था। वह बेटे को ट्रैक्टर पर बैठाकर धर के अंदर चले गए। उसी दौरान उनके बेटे ने खेल- खेल में बैक गियर लगा दिया। बैक गियर लगने से ट्रैक्टर ने पीछे खड़ी बुग्गी में टक्कर मार दी। यह देख आसपास के ग्रामीण ट्रैक्टर को काबू करने के लिए दौड़ पड़े, तब तक बुग्गी पलट गई। बुग्गी सवारों में धर्मेंद्र (25) पुत्र वीरम सिंह और पिंकी (17) पुत्री डाल सिंह घायल हो गईं।
ग्रामीणों ने पहले ट्रैक्टर पर काबू पाया, फिर बुग्गी के नीचे दबे धर्मेंद्र और पिंकी को बाहर निकाला। घायलों का लेकर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि पिंकी का हाथ टूट गया है। हालत गंभीर होने पर दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पिंकी के पिता ने ट्रैक्टर मालिक और उसके बेटे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



टेंपो से गिरी किशोरी लहूलुहान, चालक भागा
उझानी में बदायूं रोड पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार टेंपो से 17 वर्षीय किशोरी सड़क पर गिर गई। औंधे मुंह गिरी किशोरी के चेहरे में चोट लगी। चश्मदीद रजत गुप्ता ने राहगीरों की मदद से किशोरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। रजत ने बताया कि हादसे के बाद चालक ने टेंपो नहीं रोका। वह टेंपो बदायूं की ओर भगा ले गया। हालत गंभीर होने की वजह से किशोरी अपना नाम और पता भी नहीं बता पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें