फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरसुआ में 30 करोड़ मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण शुरू

विज्ञापन
बरसुआ में बन रहा मॉडल कंपोजिट विद्यालय। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए शासन के निर्देश पर गांव बरसुआ में मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना पर 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

तहसील सदर के गांव बरसुआ में विद्यालय बनाने को लेकर काम शुरू हो गया है। विद्यालय का निर्माण 16 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यालय बनने के बाद ग्रामीण छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। गांव के राधेश्याम, महेश सिंह का मानना है कि इस विद्यालय के बनने से आसपास के बच्चों को दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा गांव में ही मिल सकेगी। अधिकारियों के अनुसार इस विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर इंटर तक की शिक्षा एक ही छत के नीचे दी जाएगी। इसके अलावा, स्टाफ के लिए आवास भी बनाए जाएंगे।

यह मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं
-मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूलों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर और लैंग्वेज लैब के अलावा, बहुउद्देशीय हॉल भी बनाए जाएंगे। इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। इसके साथ ही स्किल हेल्प सेंटर बच्चों के कौशल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन


1500 विद्यार्थियों की क्षमता

- यह स्कूल करीब पांच एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है। इसमें करीब 42 आधुनिक कक्षों के साथ 1500 विद्यार्थियों की पढ़ाई की व्यवस्था होगी।
-
वर्जन-
बरसुआ गांव में मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि समय से गुणवत्तापूर्वक काम पूरा करे। इस विद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। - वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें