फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गाली-गलौज का विरोध करने पर सिपाही से मारपीट, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील रोड स्थित मोहल्ला संख्या-एक में रविवार रात शराब पीकर गाली गलौज कर रहे लोगों का विरोध करने आरोपियों ने यूपी-112 पर तैनात एक सिपाही की पिटाई लगा दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी-112 में तैनात कांस्टेबल विपिन चौधरी बिल्सी में तहसील रोड पर किराये के एक मकान में रहते हैं। बताया गया कि रविवार रात ड्यूटी समाप्त कर वह अपने आवास पर पहुंचे थे। करीब नौ बजे उनके घर के बाहर कुछ लोग शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। सिपाही ने बाहर निकलकर उन्हें ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान डंडों से भी हमला किया गया।
मारपीट में कांस्टेबल विपिन चौधरी के सिर, चेहरे और कनपटी के पास गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। कोतवाली पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें