उझानी। कोतवाली पुलिस ने अब्दुल्लागंज के पास स्कूटी सवार युवक को दबोचकर उसके पास से करीब पांच किलो डोडा छिलका बरामद किया है।
दरोगा रवनीत सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर स्कूटी सवार को दबोचकर उसकी स्कूटी की डिकी की तलाशी ली। डिकी में 5.3 किलो डोडा छिलका निकला। पूछताछ में उसने खुद को बदायूं के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी इस्लाम पुत्र नवाब हुसैन बताया। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि वह डोडा छिलका ढाबों और होटलों के आसपास खड़े होने वाले ट्रक ड्राइवरों को बेचने का काम करता है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसका मेडिकल भी कराया गया है। संवाद