फैजगंज बेहटा थाने के गांव ढोरनपुर में मूर्ति स्थापना को बनाया जा रहा चबूतरा। संवाद
- फोटो : संवाद
ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव ढोरनपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर जाटव समाज के दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक पक्ष का कहना था कि जमीन निजी है, जबकि दूसरा पक्ष इसे ग्राम समाज की जमीन बता रहा था।
14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर ग्रामीणों ने ग्राम समाज की जमीन पर प्रतिमा रख दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। अधिकारियों ने तीन महीने के अंदर विधिवत मूर्ति स्थापित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने ग्राम सभा की जमीन पर सीमेंट का चबूतरा और चारों तरफ से बाउंड्री का निर्माण कर शुरू कर दिया है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।