फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांग्रेसियों ने उझानी में निकाली वोटर अधिकार यात्रा

विज्ञापन
उझानी में वोट अ​धिकार पदयात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
उझानी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में सोमवार दोपहर वोटर अधिकार यात्रा निकालकर केंद्र सरकार को घेरा गया। कार्यकर्ताओं समेत पार्टी नेताओं ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

वोटर अधिकार यात्रा नगर अध्यक्ष रियासत खां के प्रतिष्ठान से दोपहर में शुरू हुई। कछला रोड बाजार, घंटाघर चौराहे के रास्ते स्टेशन रोड से निकली गई यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का भी आरोप लगाया। सब्जी मंडी स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि बिहार में वोट काटे जाने की हकीकत सामने आ चुकी है। यात्रा में आलोक कुमार सिंह, सुनीता सिंह, रियासत खां, चंद्रपाल कश्यप, अरुण पाराशर, विपिन शर्मा, रामू पांडेय, मुजाहिद रजा, नरेशपाल, उदयभान सिंह और विनोद कुमार आदि शामिल थे।
-

नरऊ में क्रमिक अनशनकारियों ने की नारेबाजी
- उझानी ब्लॉक क्षेत्र के गांव नरऊ में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में चल रहा क्रमिक अनशन 65वें दिन भी जा रही। क्रमिक अनशनकारियों ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन को नाले का निर्माण जल्द ही शुरू कराना चाहिए। नाला डायवर्ट नहीं किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। अनशनकारियों में राजाराम, लोकेेंद्र गौड़, वीरपाल सिंह, रफत अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें