फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नितेश राणे की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

Fri, 06 Nov 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बदायूं के बिसौली में तहसीलदार सोमपाल को ज्ञापन देते कांग्रेसी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बिसौली। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे की ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार सोमपाल को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष सदस्य सोमेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताते हुए उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई कि मंत्री नितेश राणे को मंत्रिमंडल से बर्खास्त और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की कही जाए। इस दौरान सुधीर उपाध्याय, राजाराम शर्मा, रामवीर सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, अब्दुल गफूर, मुकर्रम अली, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें