फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सैदपुर में लगा विद्युत शिविर, 55 हजार का बकाया बिल जमा

Fri, 06 Nov 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। बृहस्पतिवार को विद्युत निगम की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए विद्युत उपकेंद्र पर शिविर लगाया गया। इसमें दर्जन भर उपभोक्ताओं ने पहुंचकर बिजली बिल, मीटर और अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं से 55 हजार रुपये की धनराशि बकाया बिजली बिल के रूप में जमा कराई गई। वहीं, चार उपभोक्ताओं की मीटर और बिल संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल जमा करने और किसी भी समस्या की स्थिति में विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की। शिविर में जेई जसवीर सिंह, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, रामऔतार और टीजी-2 मनोज कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें