गौशाला का निरीक्षण करते गौ सेवा आयोग के सदस्य। स्त्रोत सूचना
बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी ने दातागंज तहसील में सोमवार को रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। एसडीएम दातागंज के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर गैस के दामों में वृद्धि वापस लेने और अमेरिका व इस्राइल के सामने घुटने टेकने की नीति बदलने की मांग की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने घरेलू रसोई गैस का दाम 60 रुपये व कमर्शियल गैस सिलिंडर का दाम 115 रुपये बढ़ाकर जनता पर आर्थिक हमला किया है। कहा कि रसोई गैस मूल्यवृद्धि मोदी सरकार की विदेशनीति की विफलता का परिणाम है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह, सत्यम यादव, गिरीश चंद्र ओमवीर दद्दा, अनूप यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद