बदायूं। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत की सभी सीटों पर वह अपना प्रत्याशी उतारेंगे।
लावेला चौक स्थित कार्यालय में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। बदायूं की 51 जिला पंचायत सीटों और सभी ब्लाकों की क्षेत्र पंचायत सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी। ग्राम प्रधान के पदों पर भी पार्टी प्रत्याशियों को समर्थन देगी। चुनाव के लिए लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। कहा कि लोग अपने आवेदन जिला कांग्रेस कार्यालय में दे सकते हैं। आवेदन मिलने के बाद प्रत्याशियों के इंटरव्यू होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी जल्द स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा करेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी बफाती मियां, जिला उपाध्यक्ष, मोर्चा प्रभारी अनिल यादव मौजूद थे।