जिला कांग्रेस कार्यालय पर ब्लैक पेपर जारी करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकारसिंह व कांग्रेस पदाधिक
मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल की खामियां गिनाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कांग्रेस ने बुकलेट जारी कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इसमें मोदी सरकार के 10 साल की खामियों को गिनाया गया है। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने ‘10 साल अन्यायकाल’ बुकलेट का वितरण किया।
बुकलेट में बेराेजगारी, किसानों की समस्या, सरकार की आर्थिक और विदेश नीतियों को निशाना बनाया गया है। आतंकवाद, अग्निपथ योजना, पूर्वोत्तर की समस्या, राष्ट्रीय सुरक्षा नीति, देशद्रोह कानून पर सरकार को घेरते हुए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुकलेट में केंद्र की नीतियों का कच्चा-चिट्ठा है। इसे लोकसभा चुनाव से पहले जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव रजनी सिंह, कोषाध्यक्ष माधवी साहू, उपाध्यक्ष आतिफ खां, गौरव राठौर, प्रदेश महासचिव मीडिया शशांक, सोमेंद्र , यूनिस अली आदि मौजूद रहे।