फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने किया बीबीपुर का दौरा, आज से करेंगे धरना

विज्ञापन
ग्रामीणों से बात करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष। स्रोत कांग्रेस
विज्ञापन
बदायूं। डेंगू-मलेरिया प्रभावित बीबीपुर गांव में शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया और बीमारों का हाल जाना।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि हर घर में मरीज हैं, 150 से अधिक लोग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। कर्ज और गहने बेचकर ग्रामीण अपना इलाज करा रहे हैं। जलनिकासी न होने से मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भरा है। बीबीपुर-फतेहपुर रास्ता बंद है, तालाब कूड़े से पटे हैं।
विज्ञापन

अजीत यादव ने शनिवार से गांव में धरने का ऐलान किया। मांग है कि जलभराव खत्म हो, सफाई-तालाब सफाई हो और निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च सरकार उठाए। इस दौरान दीपक मिश्रा, राजीव पटेल, प्रधान धीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें