फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उपवास करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद

विज्ञापन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष।स्रोत कांगेस - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अटसेना गांव में धरने पर बैठी राजेश कोरी की पत्नी रूपवती कोरी का समर्थन करने पर तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांतिभंग करने की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके विरोध में शुक्रवार को आंबेडकर पार्क में उपवास करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को भी पुलिस-प्रशासन ने नेकपुर स्थित आवास पर उन्हें नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

नाराज कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद नायब तहसीलदार सृजन कुमार ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया। ज्ञापन में हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच, दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने, विधवा को सरकारी नौकरी, आवास, एक करोड़ मुआवजा, बच्चों को मुफ्त शिक्षा और जेल में बंद कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की गई।
अजीत यादव ने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही कर विपक्ष की आवाज दबा रही है। उन्होंने ऐलान किया है कि कार्यकर्ताओं को जमानत नहीं मिली तो इसके विरोध में शनिवार को दातागंज तहसील पर उपवास करेंगे। बता दें कि दातागंज कोतवाली की हवालात में तबीयत बिगड़ने के बाद राजेश कोरी की मौत हो गई थी। इस मामले में राजेश के परिजनों ने बृहस्पतिवार को धरना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें