फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों का नगर  पालिका में धरना

Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
कांग्रेसियों का नगर  पालिका में धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाले के पास बने खुले शौचालय बंद कराने पर जोर
विज्ञापन

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौतमपुरी मोहल्ले से जुड़े कच्चे नाले को पक्का कराए जाने की मांग करते हुए मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कच्चे नाले की वजह से आसपास के घरों में सीलन का दुखड़ा भी सुनाया। पक्का नाला निर्माण कराने के लिए उन्होंने धरना भी दिया।
पार्टी नेता सिपट्टर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर में पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्हें हालांकि ईओ नहीं मिल पाए लेकिन गौतमपुरी इलाके के लोगों की समस्या बयां करते हुए पालिका कर्मियों को बताया कि बिल्सी रोड बाजार वाले नलकूप के पास से गौतमपुरी के दूसरे छोर तक नाला है। नाला कच्च होने की वजह से मोहल्ले वालों के घरों में सीलन होने लगी है। नाले के पास ही खुले शौचालय भी बने है जो इलाके में दुर्गंध फैला रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मकानों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ईओ के कक्ष के बाहर धरना देकर अपने हक की आवाज भी बुलंद की। कहा कि नाला पक्का नहीं कराया गया तो मोहल्ले में गंदगी की वजह से संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं। करीब एक घंटा तक धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। धरना स्थल पर बैठे कार्यकर्ताओं में नत्थू सिंह, मानसिंह, नेत्रपाल, तेजपाल, आशुतोष, गोरव और चंद्रपाल आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें