फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहा मेरी बेटी जैसी, ऐसा आरोप विपक्षियों ने भी नहीं लगाया

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कांग्रेस की शेखूपुर सीट से प्रत्याशी बनाई गईं फरहा नईम ने बृहस्पतिवार को अजीबोगरीब घटनाक्रम के दौरान नामांकन पत्र लौटाकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। हाईकमान को जवाब देने के बाद जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता कर इस मामले में सफाई पेश की। कहा कि फरहा उनकी बेटी जैसी हैं। उन्होंने जैसा आरोप लगाया है, ऐसा उनके विपक्षियों ने भी इतने बड़े राजनीतिक कॅरियर में कभी नहीं लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने पार्टी की महिला विंग जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह व अन्य प्रत्याशियों की मौजूदगी में पत्रकारों से बात की। कहा कि इन सभी से पूछ लीजिए जो आज तक मैंने महिला विरोधी या किसी संप्रदाय विशेष के बारे में गलत बयान दिया हो। कभी अभिभावक की तरह किसी को डांट दिया हो अलग बात है। मैंने मुद्दों पर राजनीतिक लड़ाइयां लड़ी हैं। इस तरह के आरोप का जीवन में पहली बार सामना किया है। कहा कि उन्हें लगता है कि फरहा शेखूपुर सीट से चुनाव लड़ रहे दूसरे दलों व नेताओं के बहकावे में आ गईं और नामांकन न करके मुझ पर इल्जाम लगा दिया।
-
वकील हैं शेखूपुर की नई प्रत्याशी ममता
बदायूं। फरहा के स्थान पर बृहस्पतिवार रात दिल्ली कार्यालय से आननफानन में ममता प्रजापति को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया। ममता ने अन्य प्रत्याशियों के साथ शेखूपुर सीट से शुक्रवार को नामांकन करा दिया। ममता मूल रूप से दातागंज विधानसभा क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया की निवासी हैं। वह कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष हैं। उनके पति मोरपाल प्रजापति कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। दोनों ही वकील भी हैं। ममता ने भी शेखूपुर क्षेत्र से आवेदन किया था। तब फरहा को टिकट दे दिया गया। अब वरीयता में उन्हें चुना गया। ममता को मिलाकर कांग्रेस ने जिले में तीन महिलाओं को टिकट दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें