फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपाईयों ने खुशी जताई

Sun, 12 Mar 2017 11:00 PM IST
बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी जीत पर भाजपाइयों ने हर्ष जताया। आवास विकास में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने खुशी में मिष्ठान का वितरण किया। इस मौके पर राजीव कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार कश्यप, हरिओम पाराशरी, ओमप्रकाश कश्यप, संजीव पाराशरी, संजीव कश्यप, अजय शर्मा, महेंद्र सिंह, रिषीपाल सिंह, मदनलाल गुप्ता, वेदांत शर्मा आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता मनोज कृष्ण गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई का वितरण करके खुशी जाहिर की। एक-दूसरे को गुलाल भी लगाया। इस मौके पर लालता प्रसाद साहू,  सचिन गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव , शिव शंकर गुप्ता, परमेश्वरी दयाल, विनोद गुप्त,  सुधीश गुप्ता, विमल रस्तोगी, हीरालाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।सैदपुर में बिसौली विधानसभा से कुशाग्र सागर के जीतने की खुशी में महेश चौक पर मिठाई बांटी गई। अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाई। इस मौके पर अखिलेश्वर दयाल सक्सेना, रामअवतार शर्मा, अमरीश रस्तोगी, महेश शर्मा, पंकज शर्मा, देवेश मिश्रा, निखिल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। जालंधरी सराय स्थित में हुई बैठक में शेखूपुुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार शाक्य की जीत पर खुशी जताई गई। मिठाई बांटी गई। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता फरजान अली खां, अधिवक्ता मजहरउद्दीन एडवोकेट, मोहम्मद आदिल, डॉ. इशरत, मुशीरउद्दीन, उस्मान गद्दी, अकरम, असलम, अश्वनी भारद्वाज, राजाराम साहू, संजीव, मोहन लाल, तारिक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओरछी। बिसौली से भाजपा के कुशाग्र सागर की जीत पर ओरछी चौराहा  स्थित अली खास भंडार पर  खुशी जताई गई। आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को  मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस  मौके पर अनिल कुमार, शमशाद अली, मानपाल सिंह,  नेत्रपाल सिंह, हरिओम शर्मा,  जीशान अली, गिरीराज किशोर आदि मौजूद रहे।
कुंवरगांव। भाजपा विधानसभा संयोजक और जिला  कार्यकारिणी सदस्य गुड्डू गुप्ता के आवास पर हुए होली मिलन समारोह में   भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई  बांटकर खुशी जताई गई। इस मौके पर लालू अहेरिया, मान सिंह, ताहिर अंसारी, मनु  ठाकुर, मुन्ना लाल, महेंद्र गुप्ता, पुष्कर गुप्ता, अवनीश शर्मा, तोताराम  प्रधान, ओमपाल, हरिपाल सक्सेना विनोद पाठक, राजेश गुप्ता, राम शर्मा,  अयोध्या प्रसाद, विनय पाठक, रमन वार्ष्णेय, नरेश सैफी, संदीप शंखधार, अजय  शंखधार, रजनेश पाली, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें