फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच लोगों की मौत से शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

विज्ञापन
दुघर्टना में मरे पांच लोगों के परिवारों को सांत्वना देते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक। स
विज्ञापन
बदायूं। करखेड़ी के मजरा मैनपुरी का भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य और स्थानीय विधायक आशुतोष मौर्य ने दौरा किया। पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। आश्वस्त किया कि शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में पूरा सहयोग करेंगे। बता दें कि यहां दो बाइकों के आपस में टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बिसौली क्षेत्र के बगरैन-करखेड़ी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत के बाद गांव करखेड़ी समेत आसपास के गांवों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य एवं विधायक आशुतोष मौर्य गांव करखेड़ी के मजरा मैनपुरी पहुंचे।
उन्होंने शोकसंतप्त परिवारों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस अपार पीड़ा की घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ है। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता और राहत दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति और ट्रैफिक अव्यवस्था पर रोष जताया, जिस पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें