उझानी। पिछले दिनों दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए प्रमोद कुमार पुत्र ओमकार निवासी गांव गिरधरपुर की हालत दो महीना बाद भी नाजुक बनी हुई है। पिता ने दूसरी बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में पिता ने कहा है कि हादसे वाले दिन उनका बेटा मिर्च लेकर बाइक से गांव लौट रहा था। उसी दौरान सामने से दूसरे बाइक सवार ने प्रमोद की बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि हादसा करीब दो महीना पहले दिल्ली हाईवे पर ईंट-भट्ठे के पास हुआ था। संवाद