फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैंक में टप्पेबाज, चोकर व्यापारी काे चकमा देकर 57 हजार ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। बैंक में रुपये जमा करने आए चोकर व्यापारी प्यारेलाल को चकमा देकर दो टप्पेबाज 57 हजार रुपये लेकर चले गए। जब तक उसने शोर मचाया दोनों युवक बाइक से भाग चुके थे। बैंक के अंदर हुई घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


कस्बा निवासी प्यारेलाल साहू खल और चोकर का व्यापार करते हैं। मंगलवार अपराह्न करीब एक बजे वह किसान ग्रामीण बैंक में 57 हजार रुपये जमा करने गए थे। आरोप है कि बैंक में पहले से मौजूद दो युवक बातों में उलझाकर उनका पैसा जमा करने का फॉर्म भरने लगे। इसी दौरान दोनों ने उनसे रुपये ले लिए और खुद जमा करने की बात कही।
देखते ही देखते रुपये लेकर दोनों बैंक से निकले ओर बाइक से भाग निकले। जब तक पीड़ित ने शोर मचाया तब तक दोनों काफी दूर जा चुके थे। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश करने के बाद भी टप्पेबाजों का कहीं सुराग नहीं लग सका। पीड़ित प्यारेलाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। टप्पेबाज कौन और कहां के हैं, जल्द ही पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें