फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चक्की में कपड़ा फंसने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
मुन्ना लाल उर्फ मानवेंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
म्याऊं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में मंगलवार अपराह्न एक बजे आटा-चक्की में कपड़ा फंस जाने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन



गांव निवासी मुन्ना लाल उर्फ मानवेंद्र (55 साल) पुत्र लेखराज गांव में धीरज की आटा-चक्की को मजदूरी पर चलाता था। मंगलवार को वह चक्की पर गेहूं पीस रहा था। इसी दौरान सिर पर बंधी पगड़ी खुलकर अचानक चल रहे पट्टे में फंस गई। देखते ही देखते वह पटे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन व ग्रामीण कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी शारदा देवी के अलावा शिवानी, मुस्कान, कुसुमलता, प्रशांत और आदेश सहित पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। अचानक हुए हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि शव को जिला मुख्यालय भेजा गया है। पट्टे में कपड़ा फंस जाने से मजदूर की मौत हुई है।

मुन्ना लाल उर्फ मानवेंद्र का फाइल फोटो।

मुन्ना लाल उर्फ मानवेंद्र का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें