फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में फंदे से लटका मिला कंपाउंडर का शव

Mon, 23 Mar 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में शहर के दातागंज तिराहे के पास एक निजी अस्पताल में कार्यरत 20 वर्षीय कंपाउंडर का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला। रविवार की देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दातागंज तिराहे के समीप एक एजेंसी वाली गली निवासी मोहिद्दीन (20) एक प्राइवेट अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत था। वह अविवाहित था और अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम वह घर पर ही मौजूद था।
इसी दौरान उसने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो मोहिद्दीन का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। सिविल लाइन इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें