फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जल्द करवा लें केवाईसी, 15 के बाद नहीं मिलेगा सिलिंडर

विज्ञापन
उझानी मेें रसोई गैस की केवाईसी करता युवक। संवाद
विज्ञापन
उझानी। इंडियन ऑयल (इंडेन) से जुड़े रसोई गैस उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक केवाईसी करा लेने का आदेश आया है। जिले में अब तक एक लाख उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराई है। केवाईसी के अभाव में घरेलू रसोई का गणित बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

इंडेन रसोई गैस के कनेक्शन धारकों के केवाईसी करा लेने की प्रक्रिया वितरण केंद्रों (एजेंसी) पर पिछले कई महीने से चल रही है। शुरुआती महीनों में तो उपभोक्ताओं ने केवाईसी कराने में दिलचस्पी दिखाई, बाद में एजेंसी पर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में गिरावट होने लगी।
इंडेन के क्षेत्रीय वितरण अधिकारी अमित कुमार और स्थानीय एजेंसी संचालक अनूप जैन ने बताया कि केवाईसी कराने के लिए 15 अगस्त का तक समय दिया गया है। बिना केवाईसी के उपभोक्ता गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं करा सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में इंडेन के उपभोक्ताओं की संख्या करीब 4.43 लाख है। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारक करीब 1.97 लाख हैं। दोनों श्रेणी के 92.5 हजार उपभोक्ताओं ने अब तक केवाईसी नहीं कराई है। इसी तरह उझानी की स्थिति को लेकर संचालक जैन ने बताया कि करीब 28 हजार उपभोक्ताओं में 7.5 हजार उपभोक्ता की केवाईसी अभी बाकी है। बताया कि केवाईसी के लिए जिले की हर एजेंसी पर सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें