फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुकान-मकान पर कब्जे की एसएसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के एक पूर्व मंत्री के इशारे पर दुकान-मकान पर ताले तोड़कर कब्जा कर लिया गया। विरोध करने पर पहुंचे दुकान-मकान मालिक को दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि सिविल लाइंस पुलिस ने पूर्व मंत्री के दबाव में उल्टा झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित ने मामले की एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के डीएम रोड निवासी पीसी शर्मा उर्फ प्रेम चंद्र शर्मा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन्होंने दस जनवरी 2018 को इंद्राचौक रोड के पास एक मकान मय दुकान का बैनामा सर्वेश पाठक से भूतपूर्व सैनिक कोटे से कराया था। आठ अगस्त को मकान व दुकान के पिछले हिस्से का दरवाजा तोड़कर सामान गायब कर दिया, जिसकी उनके पास वीडियो रिकार्डिंग भी है।
शिकायत करने पर एक दरोगा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी हड़का दिया। आरोप है कि पुलिस ने पूर्व मंत्री के दबाव में आकर उनके व उनके दो बेटों के खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पीसी शर्मा ने एसएसपी से इस मामले में निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें