उझानी। मंडी समिति के पास धर्मकांटा पर मक्का की तौल में हेराफेरी कर आढ़ती से हेराफेरी करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साहूकारा मोहल्ला निवासी आढ़ती चंदन वार्ष्णेय की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि 11 अगस्त को माधव धर्मकांटा के मालिक से साठगांठ कर उनके कर्मचारी नझियाई मोहल्ला निवासी अमन कुमार कुंवरगांव थानाक्षेत्र के गांव बनेई निवासी व्यापारी इमरान और कोतवाली क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी नेमसिंह ने मक्का की तौल में हेराफेरी की।
आरोप है कि तौल के दौरान एक ही समय में धर्मकांटे के कर्मचारी ने दो पर्चियां जारी कीं, जिसमें करीब 21 क्विंटल वजन का अंतर था। आढ़ती चंदन के कर्मचारी के फर्जी हस्ताक्षर भी बना दिए गए। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद