उझानी। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में दूसरे दिन रविवार को भी सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रतियोगिताओं की धूम रही। नृत्य में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी झूम उठे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अनिका मित्तल और यशी अग्रवाल ने प्रथम स्थान पाया।
कार्यक्रम की शुरूआत रविवार शाम सात बजे से हुई। सीनियर और जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में बालक और बालिका ने हिस्सा लिया। भजन और फिल्मी गीतों पर थिरकते बच्चों को उनके अभिभावकों और महिलाओं ने उत्साह बढ़ाया। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में बच्चों ने जमकर तालियां बटोरी। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन पर भी प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में अनिका मित्तल प्रथम, रिद्धिमा अग्रवाल द्वितीय और रिषिक गोयल ने तृतीय स्थान पाया। सीनियर वर्ग में यशी अग्रवाल प्रथम, उमिका द्वितीय और आध्या गोयल तृतीय रहीं। बेबी फैंसी ड्रेस में आयांश प्रथम, कार्तिकेय व काशवी द्वितीय, जहान्वी को तृतीय स्थान मिला।
म्यूजिकल चेयर रेस में हर्ष गोयल प्रथम, अयांश बंसल द्वितीय, प्रिंस तुलस्यान तृतीय और सलाद सजाओ प्रतियोगिता में मुस्कान गर्ग ने प्रथम स्थान पाया। बॉल इन टब प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रिद्धम अग्रवाल, अनिका मित्तल और ओजस्वी गोयल द्वितीय, मानवी, श्रेष्ठ और आध्या को तृतीय स्थान मिला। इससे पहले नगर पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप जलाया। सजातीय महिलाओं ने उनका गुणगान किया। निर्णायक मंडल में डॉ. मेधा अग्रवाल, निकिता अग्रवाल और नीलम अग्रवाल रहीं। इस मौके पर रेनू गोयल, मंजू गोयल, प्रागी तुलस्यान, दिव्यांशी तुलस्यान, ब्रजेंद्र गोयल, प्रवीण कुमार मित्तल, अमोल गोयल, मनोज गोयल, संजय मित्तल, अमित अग्रवाल, आयुष बंसल, अभिषेक बंसल, राजीव गोयल, धीरज मित्तल, ह्रदेश गोयल आदि मौजूद रहे।
उझानी में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में मौजूद सजातीय महिलाएं। संवाद- फोटो : उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा में पढ़ाई करता दिव्यांग छात्र।