बदायूं। सात साल बाद भी जिले में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) नहीं खोला जा सका। इस योजना के प्रति कारोबारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन कार्यालय के अधिकारियों का दावा है कि वह लगातार कारोबारियों से संपर्क कर रहे हैं लेकिन उनको सफलता नहीं मिली है।
ओडीओपी के तहत वर्ष 2018 में जिले में कॉमन फैसिलिटी सेंटर खोले जाने की योजना बनी। इसमें फूड प्वाइंट, स्वीमिंग पूल, जिम, योगा सेंटर, कपड़े, स्पोर्ट्स के शोरूम, डिजाइनर, कच्चा माल के लिए गोदाम खोले जाने थे। खास बात यह है कि इसमें सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपये का लोन दिया जाएगा। इसमें 90 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। इसे खोलने के लिए कम से कम 20 व्यापारियों का समूह होना चाहिए। यह सभी व्यापारी मिलकर 10 फीसदी धनराशि जमा करेंगे, लेकिन इस योजना में जिले के कारोबारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही वजह से सात साल बीत जाने के बाद भी इस योजना में किसी ने आवेदन नहीं किया। अधिकारियों का कहना है कि मौखिक रूप से कारोबारी जानकारी ले लेते हैं। इसके बाद वह आते नहीं। यही वजह से अभी तक एक भी मीटिंग नहीं हो सकी है।
-
कम से कम होना चाहिए एक एकड़ जमीन
कॉमन फैसिलिटी सेंटर को खोलने के लिए कारोबारियों के पास कम से कम एक एकड़ जमीन होनी चाहिए। इस जमीन में सेंटर खोले जाने के लिए डिजाइन विभाग की ओर से तय की जाएगी।
- शासन के निर्देश पर 2018 में सीएफसी खोला जाना था, लेकिन व्यापारी इसके लिए रुचि नहीं ले रहे हैं। इस वजह से अभी तक कोई मीटिंग भी आयोजित नहीं हुई। फिर भी कारोबारियों से संपर्क किया जा रहा है। - अशोक उपाध्याय, उपायुक्त उद्योग।
-