फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का व्यापारीकरण और ट्यूशन के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 22 May 2015 07:50 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दल (यू) छात्र मोर्चा ने शिक्षा के व्यापारीकरण और ट्यूशनखोरी के विरोध में मालवीय आवासगृह पर धरना देकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी के डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप यादव ने कहा किं नया सत्र शुरू हो चुका है। इंटर कॉलेजों के शिक्षक बच्चों पर अभी से ट्यूशन पढने का दबाव बनाने लगे हैं। शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के बहुत सी कोचिंग संचालित हैं। जहां पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफल होने की तरह-तरह की बातें करके गुमराह किया जाता है। वक्ताओं ने कहा कि ट्यूशनखोरी को रोका जाए और कोचिंग के खिलाफ भी अभियान चलाया जाए, ताकि किसी छात्र का उत्पीड़न न हो सके। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का आज व्यापारीकरण हो गया है। यदि जल्द ही प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर नीरज वर्मा,अर्पित भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा, अभय राठौर, सोनू यादव, हरभान, विनोद कश्यप, सिद्धार्थ गुप्ता, सद्दाम हुसैन, मोहित सिंह आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें