पुलिस लाइंस में परेड के दौरान सिपाही गश खाकर गिर गया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही विमलेश मिश्रा शुक्रवार को परेड में शामिल हुआ था। मैदान में सिपाही परेड कर रहे थे। सिपाही विमलेश अचानक गश खाकर गिर कर घायल हो गया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी आरएस धामा और आरआई लाइन सुरेश बाबू यादव ने जिला अस्पताल पहुंच कर सिपाही का हाल जाना।