राम बारात देखने आए मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर के दो किशोर बदायूं से लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। दोनों के परिवार वाले भी अपने स्तर से इनकी तलाश कर रहे हैं।
मूसाझाग के गांव बीबीपुर निवासी नक्षत्रपाल का पुत्र अनमोल (15) और अभिलाख का पुत्र नीतू (16) राम बारात देखने 17 अक्तूबर को गांव वालों के साथ बदायूं आए थे। बाकी के गांव के लोग तो घर पहुंच गए, लेकिन अनमोल और नीतू घर नहीं पहुंचे। परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू कर। दोनों का कोई पता नहीं लगा। दोनों बालकों के परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। छह दिन बाद भी दोनों किशोरों का सुराग न मिलने पर परिवार वाले अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। एसओ एनपी सिंह का कहना है कि दो किशोरों के गुमशुदा होने की सूचना मिली है। परिवार वालों की ओर से तहरीर मिलने के बाद गुमशुगदी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।