फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर में गैस  रिसाव से हड़कंप

Thu, 24 Nov 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
गैस ‌ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के साथ देर रात तक मौके पर डटे रहे अफसर
विज्ञापन

 बरेली रोड पर बुधवार रात एक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस की रिसाव की सूचना पर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी अभिषेक यादव फोर्स और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आस-पास के इलाके में भी लोग डरे हुए नजर आए। अधिकारियों की देख-रेख में तकनीकी मुआयना कराया गया। बाद में पता लगा कि सब कुछ ओके है। गुरुवार को जिला उद्यान अधिकारी रामनारायण वर्मा ने भी कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया। 
बुधवार रात किसी ने इंस्पेक्टर कोतवाली एसपी उपाध्याय को फोन पर खबर दी कि गोपाल टॉकीज के पास स्थित एक कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने इस बारे में अधिकारियों को बताया। अमोनिया गैस के रिसाव की खबर से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। रात में ही फायर ब्रिगेड के साथ तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। बाद में पता लगा कि प्लांट से समय-समय पर एक तेल निकाला जाता है। इस तेल से अमोनिया गैस जैसी महक आती है। तकनीकी जांच में प्लांट में सब कुछ ठीक-ठाक मिला। इसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली। 
विज्ञापन

------
जिले में बंद हो चुके हैं 12 कोल्ड स्टोर
बदायूं। जिले में कुल 65 कोल्ड स्टोर थे। इनमें मानक पूरी और लाइसेंस नवीनीकरण की शर्तों को पूरा न करने वाले 12 कोल्ड स्टोर बंद हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 53 कोल्ड स्टोर हैं। कोल्ड स्टोर के नवीनीकरण से पहले भवन और मशीनरी की जांच तकनीकी टीम करती है। कोल्ड स्टोर का भवन नेशनल बिल्डिंग कोड के मानकों पर खरा होना चाहिए। जिला उद्यान अधिकारी रामनारायण वर्मा ने बताया कि मानक पूरे करने वाले कोल्ड स्टोरेज का ही नवीनीकरण किया जाता है। 
-------
क्या है अमोनिया-
अमोनिया एक तीक्ष्ण गंध वाली रंगहीन गैस है। यह हवा से हल्की होती है। यह जल में अति विलेय है। अमोनिया के जलीय घोल को लिक्वर अमोनिया कहा जाता है। यूरिया, अमोनियम सल्फेट, आदि रासायनिक खादों को बनाने में अमोनिया का इस्तेमाल है। कोल्ड स्टोर और बर्फ के कारखानों में अमोनिया गैस का इस्तेमाल होता है। एसी, रेफ्रिजरेटर आदि में भी अमोनिया गेस का प्रयोग किया जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक हवा से हल्की होने की वजह से यह गैस तेजी से ऊपर उड़ जाती है। 
विज्ञापन

------
कोल्ड स्टोर का मैनें निरीक्षण किया है। नेशनल बिल्डिंग कोड और मशीनरी के हिसाब से सब ठीक-ठाक है। इसके बाद भी पूरे मामले में जांच की जा रही है। कोल्ड स्टोर में अमोनिया का इस्तेमाल होने की वजह से यहां इस गैस की कुछ गंध आती रहती है।
-रामनारायण वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें