फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बच्चों को कमजोर कर रहे कॉफी और नूडल्स

विज्ञापन
दवा लेने के लिए लगी महिलाओं की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। आजकल बच्चों की पहली पसंद नूडल्स, काफी, मैक्रोनी, ब्रेड बन चुकी है। इसको नियमित खाने से बच्चों में कमजोरी आ रही है। इस तरह से बड़ी संख्या में बच्चे जिला अस्पताल में उपचार को पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर ने अभिभावकों को नाश्ते में हेल्दी खाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ओपीडी में उपचार कराने पहुंचे जीशान ने डॉक्टर को बताया कि बेटे अरमान को बुखार आ रहा और दस्त ज्यादा हो रहे हैं। बताया कि उनका बेटा हरी सब्जियां, दूध, दही और चने नहीं खाता है। वह दिन भर चाउमीन और मैगी की मांग करता है। डॉक्टर ने बताया कि फास्ट फूड की वजह से बच्चे का शरीर कमजोर हो रहा है।
इसी तरह सुभाष अपने बेटे शौर्य को लेकर डॉक्टर पहुंचे। उन्होंने भी बताया कि तीन दिन से बुखार आ रहा और जांच कराई तो पेट में संक्रमण है। बच्चा जंक फूड की मांग करता और न देने पर रोने लगता है। डॉक्टर ने बताया कि प्यार से उसे पौष्टिक आहार ही दें, ताकि उसका शरीर मजबूत हो सके। डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह नाश्ते में चने, दलिया, पोहा, दूध से बनी सामग्री दें। बताया कि जंक फूड से जितनी दूरी बना लें, उतना ही अच्छा है।
विज्ञापन


बुखार और पेट रोगियों की संख्या बढ़ी
शुक्रवार को जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में लंबी लाइन लगी थी। ओपीडी में एक हजार से ज्यादा मरीजों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 600 मरीजों बुखार, उल्टी, दस्त और कमजोरी के पहुंचे थे। वहीं, दवा वितरण काउंटर में भी मरीजों की लंबी लाइन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें