फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला के एमओआईसी के खिलाफ सीएमओ ने शासन को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चाइना की पीपीई किट सप्लाई करने और आसरा आवास में फैली अव्यवस्थाओं के मामले में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कछला के एमओआईसी डॉ. महेश प्रताप सिंह को घेरने की तैयारी कर ली है। सीएमओ ने पिछले मामलों को जोड़ते हुए एमओआईसी के खिलाफ शासन को एक रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

कछला के एमओआईसी डॉ. महेश प्रताप सिंह का हाल में एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में उन्होंने कहा था कि एक ओर सरकार चाइना के सामान का विरोध कर रही है। तो दूसरी ओर सीएमओ चिकित्सकों को और कर्मचारियों को चाइना की पीपीई किट दे रहे हैं। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, भोजन से लेकर कई अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ये भी कहा था कि चाहे मुझे नौकरी से क्यों न निकाल दिया जाए, लेकिन वह चाइना की पीपीई किट नहीं पहनेंगे। बाद में उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सीएमओ को सस्पेंड करने की मांग की थी। वहीं सीएमओ के रवैये को देखकर कुछ चिकित्सक और कर्मचारी उनके विरोध में उतर आए। उन्होंने मौखिक रूप से सीएमओ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। ये मामला काफी चर्चा में रहा। इस पर एमओआईसी समेत तीन चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। तीनों चिकित्सकों ने अपना स्पष्टीकरण भी दे दिया है।
बताते हैं कि अब सीएमओ ने एमओआईसी के खिलाफ शासन को एक रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में एमओआईसी के खिलाफ कई बातें लिखीं गई हैं। उन्हें विभागीय विरोधी भी बताया गया है। इस मामले में एमओआईसी के खिलाफ कार्रवाई होती है या उनका भी पक्ष लिया जाएगा। इसके बारे में शासन का आदेश आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

विवादों में फंसे सीएमओ, तो फोन उठाना किया बंद
-सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह लगातार विवादों में फंस रहे हैं। फिर चाहें चाइना की पीपीई किट का मामला हो या फिर विभाग में घोटाले के मामले हों। इससे सीएमओ ने फोन उठाना बंद कर दिया है। बुधवार को भी उन्हें कई बार फोन किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
-चाइना की पीपीई किट सप्लाई करना देश हित में नहीं था। इससे हमने इसका विरोध किया था। इस संबंध में एडी हेल्थ ने सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन सीएमओ ने हमसे और दो अन्य चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा। हमने उसका जवाब दे दिया था। अब उन्होंने शासन को कोई रिपोर्ट भेजी है। तो हमें उसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. महेश प्रताप सिंह, एमओआईसी कछला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें