फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया

Thu, 23 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला अस्पताल में शिशु सघन चिकित्सा केंद्र भी देखा
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने गुरुवार को जिला और जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में कई डॉक्टर गायब मिले। महिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। सीएमएस को व्यवस्थाओं में सुधार को कहा।
विज्ञापन

सीएमओ सुबह करीब नौ बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। यहां कई डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के कर्मचारी नदारद मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद सीएमओ ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया। यहां मरीजों से बात की। जिला अस्पताल का निरीक्षण निपटाने के बाद सीएमओ जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने नवजात शिशु सघन चिकित्सा केंद्र का जायजा लिया। अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उनके साथ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरपाल सिंह भी रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें