फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के नाम पर झोलाछापों से उगाही कर रहे दो युवकों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विनावर। सीएमओ के नाम पर बिनावर थाने के गांव कोहनी जाफराबाद में झोलाछापों से उगाही करने पहुंचे दो युवकों को गांव के लोगों ने दबोच लिया। प्रधान ने गांव वालों के साथ दोनों को बिनावर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अब पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले महीने जिले भर में झोलाछाप के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया था। 200 से ज्यादा झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को कोहनी जाफराबाद में दो युवक बाइक से पहुंचे। पहले यह गांव में प्रैक्टिस करने वाले राम आसरे के पास पहुंचे। खुद को सीएमओ ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए उससे पांच हजार रुपये की मांग की। राम आसरे ने तीन हजार रुपये दे दिए। इसके बाद दोनों युवक इसी गांव में भगवती शरण के पास पहुंचे। इनसे भी पांच हजार रुपये की मांग की। गांव के लोगों को शक हो गया। प्रधान पुत्तू लाल भी आ गए। दोनों युवकों से पूछताछ की और सीएमओ से बात कराने को कहा। इस पर दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद प्रधान पुत्तू लाल ने गांव वालों की मदद से दोनों को पकड़ने के बाद बिनावर थाने पहुंचा दिया। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। दोनों युवकों ने खुद को बरेली के सीबीगंज का रहने वाला बताया है। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें