फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा से 250  किसानों को मिलेगा मुआवजा

Sun, 25 Dec 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामगंगा में बनाए जा रहे बैराज के लिए किसानों ने दी थी जमीन 
 रामगंगा पर बैराज बनाकर सिंचाई के साधन बेहतर करने के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों को जल्द मुआवजा मिलने के आसार हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामगंगा पर बैराज एवं नहर बनाने वाली परियोजना के लिए जमीन देने वाले सभी किसानों को मुआवजा देने की घोषणा कर दी है। 
रामगंगा पर बैराज और नहर बनाने के लिए साढ़े छह सौ करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी, जिसमें 525 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 105 करोड़ रुपये शासन से मिलना हैं। इस परियोजना के तहत करीब 1200 किसानों ने अपनी जमीन दी थी, जिसमें केवल ढाई सौ किसानों का मुआवजा बाकी रह गया है, जो धनराशि प्राप्त होते ही किसानों को वितरित कर दिया जाएगा। इसमें भी जिले के बाढ़ खंड विभाग की बरखेड़ा शाखा के पास केवल 13 करोड़ रुपये का कार्य है, जिसमें करीब 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जिले की बरखेड़ा शाखा के पास 13 करोड़ रुपये का काम था, जो करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। 1200 किसानों में से 950 को मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है। करीब 250 किसान बाकी रह गए हैं, जिन्हें जल्द मुआवजा मिल जाएगा। शेष कार्य बरेली बाढ़ खंड करा रही है। 
-अरविंद शर्मा, एक्सईएन, बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें