फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sat, 24 Dec 2016 11:59 PM IST
बदायूं ब्यूरो
विज्ञापन
डीएसओ के खिलाफ   कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उपभोक्ताओं को राशन कार्ड वितरण में मनमानी का आरोप
 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटेदारों पर नए राशन कार्ड वितरण नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को डीएसओ के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला जलाया। 
कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर में घंटाघर चौराहे पर नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। उन्होंने डीएसओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अवधेश पाराशर ने कहा कि उपभोक्ताओं को राशन हासिल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय स्तर से सभी उपभोक्ताओं को अभी तक राशन कार्ड मुहैया नहीं कराए गए हैं। राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं की सूची में भी तमाम लोगों के नाम गायब हैं। इसकी शिकायत भी अफसरों से की जा चुकी है। उन्होंने ने विभाग और काटेदारों तथा माफियाओं की मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा- उपभोक्ताओं की शिकायत पर गौर करने के बजाय कर्मचारी शिकायतों पर ध्यान नहीं देते हैं। प्रदर्शनकारियों में समीर अब्बासी, प्रशांत तोष्नीवाल, विजेंद्र सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, गिरीशचंद्र, ऋषिपाल, रेशमा बेगम, पप्पू अंसारी अनीसा बेगम, प्रशांत शर्मा और मुजाहिद रजा आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें